उत्तर प्रदेशखेलताज़ा खबर
झिंझाना की बेटी गार्गी तोमर ने जम्मू की 5 किमी मैराथन में दौड़कर जीता गोल्ड, खुशी की लहर, जम्मू कश्मीर मैराथन में गोल्ड मेडलिस्ट गार्गी को उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

शामली। झिंझाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की होनहार छात्रा गार्गी तोमर ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र ही नहीं जनपद और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। गार्गी ने जम्मू-कश्मीर में 29 मार्च को आयोजित मैराथन की 5 किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के पीछे गार्गी के पिता रूपेंद्र तोमर का संघर्ष भी साफ झलकता है। जो आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी बेटी के ओलंपिक खेलने के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पिता-बेटी की यह मेहनत अब रंग लाने लगी है। जम्मू कश्मीर से उन्हें ₹1,00,000 का चेक मिला है। गार्गी की इस सफलता पर बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंद्रपाल सिंह तोमर ने गर्व जताते हुए उसे कॉलेज में बुलाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। तोमर ने बताया कि गार्गी ने कक्षा एक से कक्षा 12 तक बलवंती कालेज में ही शिक्षा ग्रहण की है। कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम अभी आने वाला है। कालेज के डायरेक्टर अंकित तोमर , प्रधानाचार्या रेनू तोमर , भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चन्द वर्मा ने भी गार्गी की सफलता पर उसे बधाई दी है।
कोच ने गार्गी की मेहनत और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसे बधाई दी। सोमवार सुबह गांव पहुंचने पर गार्गी को फूल माला पहनाकर ढोल बजाकर गांव के बुजुर्गों ने अपना आशीर्वाद दिया। बाबा राजवीर चौधरी और माता ने भी गार्गी का मुंह मीठा कराकर उसे आशीर्वाद दिया। गांव और क्षेत्र में इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। हर कोई गार्गी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। गार्गी की यह जीत न सिर्फ उसके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है।
जम्मू कश्मीर में आयोजित मैराथन की जानकारी लगने पर कक्षा 12 की परीक्षा दे चुकी गार्गी तोमर ने भी हजारों छात्र-छात्राओं के बीच जम्मू कश्मीर पहुंचकर अपना नाम दर्ज कराया था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता रूपेंद्र जस तस निजी खर्चे पर बेटी को लेकर जम्मू कश्मीर पहुंचे थे। 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल गार्गी ने भगवान के आशीर्वाद और अपनी लगन और मेहनत से सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान लेकर अपने क्षेत्र जनपद और प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया। 29 मार्च में आयोजित मैराथन में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली गार्गी को प्रदेश के मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला और उपराज्यपाल यशवंत सिन्हा ने एक लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार का चेक देकर सम्मानित किया।
रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।