उत्तराखण्डकानून व्यवस्था

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर की कानून व्यवस्था पर सख्त रुख, एडीजी ने दिए कड़े निर्देश

देहरादून,31 मार्च 2026। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने हल्द्वानी में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपदों की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में दोनों जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत राजपत्रित अधिकारी और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान एडीजी ने क्षेत्रवार अपराध स्थिति, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महिला अपराध और नशा तस्करी पर विशेष फोकस
एडीजी ने महिला संबंधी अपराधों की जांच को प्राथमिकता देते हुए 60 दिनों की निर्धारित समय सीमा में विवेचनाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एनडीपीएस मामलों में केवल छोटे तस्करों तक सीमित न रहकर बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने पर जोर दिया गया। बड़े तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और उनकी अवैध संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए।
गुमशुदा मामलों में अभियान चलाने के निर्देश
गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर नाबालिगों की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग, आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के अधिकतम उपयोग पर बल दिया गया।
शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता जरूरी
एडीजी ने निर्देशित किया कि थानों और कार्यालयों में प्राप्त शिकायतों व प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही थानों का नियमित निरीक्षण, लंबित मालों का भौतिक सत्यापन और डिजिटल पोर्टलों पर डेटा फीडिंग की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में भी गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
एडीजी ने स्पष्ट किया कि कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीकों और नवाचारों का अधिकाधिक उपयोग किया

Related Articles

Back to top button