उत्तराखण्डशासन

रुद्रपुर में रैम्प योजना के तहत कार्यशाला आयोजित, युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता के लिए किया प्रेरित

रुद्रपुर,28 मार्च 2026 — जिला उद्योग केंद्र में रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों को एमएसएमई (MSME) क्षेत्र, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों में उद्यमिता के प्रति नई सोच विकसित हुई तथा उन्हें अपने कौशल और क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्योग डॉ. दीपक मुरारी, डिप्टी जनरल मैनेजर एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर भारत सरकार गोपाल देवीदास बेलुरकर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, रोहित श्रीवास्तव ने उद्योग निदेशालय से ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग

Related Articles

Back to top button