उत्तराखण्डजनकल्याणकारी योजना

’देहरादून: सांसद डॉ. नरेश बंसल ने ‘केशव सभागार’ का किया लोकार्पण, 19.85 लाख की लागत से बना नया शिक्षण कक्ष

देहरादून 28 मार्च । नथुवावाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सांसद निधि से निर्मित नव शिक्षण कक्ष ‘केशव सभागार’ का लोकार्पण किया। यह सभागार 19.85 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय में वर्षों पूर्व बने भवन के जर्जर हो जाने और छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सांसद निधि से 19.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की, जिससे इस नए शिक्षण कक्ष का निर्माण संभव हो सका।
इस अवसर पर डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि विद्यालय वास्तव में विद्या के मंदिर होते हैं और शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संस्थानों से निकले छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, डॉ. शैलेन्द्र जी ने कहा कि विद्यालयों में दिए जाने वाले संस्कार ही विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सांसद सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्री बृज भूषण गैरोला, विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button