एक्सिडेंटउत्तराखण्ड

खाई में गिरी कार,चालक की मौत

उत्तरकाशी 27 मार्च । शुक्रवार सुबह नौगांव पुरोला मोटरमार्ग पर द्वारासेरी नामे तोक के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में सिर्फ चालक सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
नौगांव चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कार नौगांव से पुरोला की ओर जा रही थी, जो कि ग्राम मंजियाली के पास द्वारीसेरी नामे तोक में अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में मृतक कार सवार की पहचान विशन सिंह(30) पुत्र सुंदर निवासी गढ़ डाबरा तहसील बड़कोट के रुप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भिजवाया।

Related Articles

Back to top button