उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराजनीति

जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री बनने पर जगह-जगह स्वागत

झिंझाना। डॉ. रामजीलाल कश्यप के जिलाध्यक्ष और श्रीपाल आर्य के जिला मंत्री बनने पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव रजाक नगर, जमालपुर सहित चार गांवों में भव्य स्वागत किया गया।
ग्राम रजाक नगर में श्रीराम नाम से अंकित पटके पहनाकर स्वागत किया, जबकि जमालपुर में महर्षि कश्यप की प्रतिमा भेंट की गई। बीबीपुर जलालाबाद में पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और शिवनगर में भी फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।
इस दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रमों में विनोद प्रधान, स्वराज प्रधान, सुरेश मास्टर, संदीप कुमार, रविंद्र मलिक, श्रवण प्रधान, नाथीराम अवाना, जसबीर चौहान, जनक अवाना, कर्ण सिंह मुखिया, सोमपाल मास्टर व सुरेंद्र सैनी समेत अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

रिर्पोट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

 

Related Articles

Back to top button