उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराजनीति

केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं से जातिगत भेदभाव के बिना हो रहा लोगों का विकास, वैश्य समाज के व्यापारी को दिया 10 लाख के मदद रूपी लोन का चेक, भव्य रूप से हुआ मंत्री नंद गोपाल नंदी का स्वागत

केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं से जातिगत भेदभाव के बिना हो रहा लोगों का विकास,

वैश्य समाज के व्यापारी को दिया 10 लाख के मदद रूपी लोन का चेक,

भव्य रूप से हुआ मंत्री नंद गोपाल नंदी का स्वागत

प्रेम चन्द वर्मा
झिंझाना। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा वैश्य समाज में कर्ज में डूब रहे लोगों के उत्थान के लिए बना वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन चैप्टर देश के किसी भी कोने में पीड़ितों की मदद कर उन्हें समाज में आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। ताकि पीड़ित बिना ब्याज के मिली उक्त मदद को आसान मासिक किस्तों में वापस कर फिर से अपना खोया सम्मान पा सके। कहा कि ये संगठन आज की मदद कल का सहारा नीति पर चलकर लगातार आगे बढ़ रहा है। मंत्री जी ने ओजस्वी पूर्ण भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को भी गिनाया। वह यहां कर्ज में डूब रहे एक व्यापारी को 10 लाख की मदद का चेक देने पहुंचे थे। इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन चेप्टर शामली के नेतृत्व में बुधवार देर शाम कस्बा झिंझाना में पूर्व कस्बा चेयरमैन राकेश गोयल के निवास स्थान पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन
औद्योगिक इकाई के युवा नेता अंकित गोयल ने किया। औधोगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन,एन आर आई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कैबिनेट मंत्री नंदी ने कर्ज में डूब चुके कस्बा व्यापारी को फिर से आगे बढ़ने के लिए एसोशिएशन की ओर से बिना ब्याज के दस लाख रुपए की मदद का चैक दिया। जिसके सहारे वह अपना फिर से कारोबार कर समाज में खोया सम्मान पा सके और आसान मासिक किस्तों के रूप में मिली उक्त मदद को संगठन को लौटा सके। केबिनेट मंत्री ने लगभग 56 मिनट के अपने ओजस्वी और जोशीले संबोधन में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की ओर से क्षेत्रीय जनता का स्वागत किया। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बिना भेदभाव के किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया। और वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के बनाने एवं उद्देश्य को बखूबी समझाया,कहा कि आज की मदद कल का सहारा है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों द्वारा मंत्री नंदी का माल्यार्पण कर ,अंग वस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। चैप्टर के पदाधिकारी राजेश कुमार, अशोक बंसल , अनुज गर्ग , अंकित गोयल , अनिल गोयल विशाल आदि ने संगठन के उद्देश्य और किए गए मदद कार्यों को विस्तार से समझाया। अशोक बहादुर गोयल, तरुण अग्रवाल कांधला ,आशीष मित्तल , राहुल गुप्ता , खुर्शीद आलम ने अपने विचार रखे। भव्य और दिव्य समारोह में मंत्री नंदी और अन्य पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर और बड़ी माला पहन कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान संचालक अंकित गोयल ने बताया कि कस्बा निवासी व्यापारी पंकज मित्तल का कर्ज में डूबने के कारण व्यापार खत्म हो गया था। हमारे संगठन ने उनको बिना ब्याज के आर्थिक मदद के लिए 10 लाख रुपए का चेक दिया है। जिसे वह आसान किस्तों में संगठन को वापस करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप , भाजपा नेता श्रीपाल आर्य, राहुल देव गुप्ता, व्यापारी विनोद संगल , आशीष मित्तल , अजय बंसल आदि मौजूद रहे।

रिर्पोट : झिंझाना से प्रेम चंद वर्मा के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button