शामली। थाना कांधला पर संचालित साइबर टीम द्वारा पीड़ित से अज्ञात द्वारा फ्रॉड किये हुए 54 हजार रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराई गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 25 जनवरी को आवेदक तहसीन उर्फ तासीन पुत्र अब्बास निवासी ग्राम मलकपुर थाना कांधला के खाते से अज्ञात द्वारा आवेदक के मोबाइल में APK FILE इन्टाल करने के उपरान्त मोबाइल को हैक कर आनलाइन फ्रार्ड के माध्यम से 54,000/- रुपये डेबिट कर लिये गये थे जिसके सम्बन्ध में आवेदक तासीन उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना कांधला पर मु0अ0सं0 14/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक एन0पी0 सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कांधला पर संचालित साइबर सेवा केन्द्र के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के 54 हजार रूपये की शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराई गई। आवेदक तासीन द्वारा उच्चाधिकारियों एवं थाना कांधला पर संचालित साइबर सेवा केन्द्र पर नियुक्त पुलिस अधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
जनपद शामली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी अज्ञात कॉल/मैसेज, नौकरी, लॉटरी या निवेश के लालच में न आएं तथा किसी भी प्रकार की गलत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या साइबर संबंधित समस्या की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे शीघ्र ही विधिक कार्यवाही की जा सकती है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार की बाइट 👆👆
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।


