उत्तराखण्डबिज़नेस

ट्रूसोल ने ‘तुलसी हनी’ लॉन्च किया, डेली वेलनेस और परंपरा का संगम

देहरादून 23 मार्च 2026 । आयुर्वेदिक विरासत पर आधारित वेलनेस ब्रांड TruSol ने अपने हनी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘ट्रूसोल तुलसी हनी’ लॉन्च किया है। यह प्रीमियम उत्पाद तुलसी और शुद्ध शहद के प्राकृतिक मिश्रण से तैयार किया गया है, जो रोज़मर्रा की सेहत को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
ब्रांड के अनुसार, तुलसी लंबे समय से श्वसन स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और समग्र वेलनेस के लिए जानी जाती है, जबकि शहद अपने पोषण और सुखदायक गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इन दोनों के संयोजन से तैयार ‘ट्रूसोल तुलसी हनी’ शरीर को आराम देने, सांस लेने में सहूलियत और दैनिक पोषण प्रदान करने में सहायक है।
इस उत्पाद में उच्च गुणवत्ता वाले शहद का उपयोग किया गया है, जिसे कम से कम प्रोसेस किया जाता है ताकि उसके प्राकृतिक एंजाइम, स्वाद और बनावट सुरक्षित रह सकें। इसमें राम तुलसी और कृष्ण तुलसी जैसी चुनिंदा किस्मों का समावेश किया गया है, जो अपनी विशिष्ट सुगंध और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस उत्पाद में अतिरिक्त चीनी, कृत्रिम प्रिजर्वेटिव या सिंथेटिक फ्लेवर का उपयोग नहीं किया गया है, जो इसकी ‘क्लीन-लेबल’ नीति को दर्शाता है।
लॉन्च के अवसर पर ट्रूसोल के सह-संस्थापक Adhiraj Sharma ने कहा कि भारत में तुलसी और शहद पारंपरिक रूप से हर घर का हिस्सा रहे हैं, लेकिन आधुनिक जीवनशैली में इनका उपयोग कम हो गया है। उन्होंने बताया कि इस उत्पाद के माध्यम से कंपनी इस परंपरा को एक आसान और आधुनिक रूप में फिर से लोगों की दिनचर्या में शामिल करना चाहती है।
वहीं सह-संस्थापक Rishi Raj Sharma ने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य तुलसी और शहद की शुद्धता और गुणों को बनाए रखते हुए इसे दैनिक उपयोग के लिए सरल बनाना था। उन्होंने इसे सुबह की वेलनेस रूटीन के लिए एक आदर्श विकल्प बताया।
कंपनी के अनुसार, ‘ट्रूसोल तुलसी हनी’ का सेवन सीधे, गुनगुने पानी के साथ या चाय, स्मूदी और नाश्ते में मिलाकर किया जा सकता है। यह उत्पाद कामकाजी पेशेवरों, परिवारों और फिटनेस प्रेमियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button