जिले में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रूद्रपुर,23 मार्च 2026 ।
सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय ओपन बालक/बालिका क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने मनोज सरकार स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को नशा मुक्ति का संदेश भी दिया।
प्रतियोगिता के परिणामों में बालक वर्ग में पुष्कर चन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सोलित कुमार द्वितीय, सुरेन्द्र सिंह तृतीय, दीपक कुमार चतुर्थ, अमित कुमार पंचम और राजेश छठे स्थान पर रहे।
वहीं बालिका वर्ग में अजरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुंजन द्वितीय, नीलम राठौर तृतीय, अंशिका चतुर्थ, गायत्री पाल पंचम और रितिका विश्वास छठे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


