उत्तराखण्डराज्य

“देवतुल्य जनता का आभार, विकास यात्रा को मिलता रहेगा आपका आशीर्वाद: पुष्कर सिंह धामी”

देहरादून 21 मार्च । पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का अटूट विश्वास ही सरकार को निरंतर जनकल्याण और विकास के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से ही राज्य ने विकास, सुशासन और जनहित के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने निरंतर प्रगति की है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक विकास कार्यों को गति मिली है, जिससे प्रदेश की विकास यात्रा और मजबूत हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन तथा संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार ने “जन कल्याण सर्वोपरि” की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद आगे भी इसी प्रकार मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य को साकार करने में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button