नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

देहरादून, 20 मार्च 2026। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान नवनियुक्त मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इसी क्रम में नवनियुक्त मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं, नवनियुक्त मंत्री खजान दास ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे जनसेवा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।



