उत्तराखण्डकृषि खेती

देहरादून में जॉन डियर का बड़ा लॉन्च: 130 HP का 5130M ट्रैक्टर पेश, स्मार्ट खेती पर जोर

देहरादून,20 मार्च 2026। वैश्विक कृषि तकनीक कंपनी Deere & Company (जॉन डियर) ने भारत में अपनी 5एम सीरीज के तहत नया 5130M (130 हॉर्सपावर) ट्रैक्टर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस लॉन्च के साथ स्मार्ट और सटीक खेती (Precision Farming) को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।
कंपनी के अनुसार, जॉन डियर पिछले 27 वर्षों से भारत में किसानों को आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत समाधान उपलब्ध करा रहा है। इन तकनीकों का उद्देश्य न केवल खेती की उत्पादकता बढ़ाना है, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को भी मजबूत करना है।
जॉन डियर इंडिया के एमडी और कंट्री मैनेजर एवं सीएंडएफ वर्ल्डवाइड प्रेसिडेंट के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर राजेश सिन्हा ने कहा कि कंपनी की रणनीति का मुख्य आधार डिजिटल तकनीकों के जरिए स्मार्ट और कनेक्टेड मशीनों का विकास है, जिससे किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन कर सकें। उन्होंने बताया कि नई तकनीकें लागत घटाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार हैं।
वहीं, सेल्स एवं मार्केटिंग इंडिया डायरेक्टर रमाकांत गर्ग ने बताया कि ‘पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0’ पहल के तहत कई नई तकनीकों को पेश किया गया है। इनमें 5130M ट्रैक्टर पर फ्रंट हिच और फ्रंट PTO एप्लीकेशन, 5E ऑटोट्रैक™ (सीधी कतार में वाहन चलाने की प्रणाली), ग्रीनसिस्टम™ लिंक (कनेक्टिविटी समाधान) और 5405 व 5075E मॉडल में 100% रेडियल टायर शामिल हैं।
कंपनी ने यह भी बताया कि भारतीय कृषि की विविध परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नवाचार करना उसकी प्राथमिकता है। यही कारण है कि जॉन डियर भारत से अपने उत्पादों का निर्यात 110 देशों में कर रहा है।
रीजन-1 के गवर्नमेंट अफेयर्स डायरेक्टर मुकुल वार्ष्णेय ने कहा कि कंपनी भारत सरकार के 2047 तक के स्थिरता लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जॉन डियर शिक्षण संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों और उद्योग के अन्य हितधारकों के साथ मिलकर किसानों को वैश्विक स्तर पर अधिक सक्षम और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button