उत्तराखण्डराज्य

ईद-उल-फितर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून,20 मार्च 2026 । उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) ने पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-फितर प्रेम, भाईचारे, करुणा और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर हमें एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने, आपसी विश्वास को बढ़ाने और सामाजिक समरसता को सशक्त करने की प्रेरणा देते हैं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अपील की कि सभी नागरिक इस पावन पर्व को हर्ष, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

Related Articles

Back to top button