विशेष समाचारउत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली

ऋषिकेश 19 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उनके उपचार में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री के इस कदम को मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक माना जा रहा है।



