उत्तराखण्डविशेष समाचार

दिवारीखौल–जोखणी मोटर मार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति, जनप्रतिनिधियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून,18 मार्च। पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर बणगांव–चोपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग तथा दिवारीखौल–जोखणी मोटर मार्ग को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम छोर तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा भी की।
इस अवसर पर चैन सिंह महर, विजय बडोनी, शैलेन्द्र कोहली, जगबीर रावत, बलबीर रावत, प्रहलाद राणा, महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत और मंजीत राणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button