उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून 17 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।


