उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराजनीति
कैराना भाजपाइयों में खुशी की लहर, वरिष्ठ भाजपा नेता दामोदर सैनी बने जिला उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र शर्मा बने जिला महामंत्री व शक्ति सिंघल बने जिला मंत्री

कैराना,शामली। कस्बें में आज उत्साह का वातावरण बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह की बानगी देखते बन रही हैं। जनपद में कैराना भाजपा का प्रतिनिधित्व अब और बढ़ गया है। जनपद भाजपा के जिलाध्यक्ष डा० रामजी लाल कश्यप द्वारा कैराना निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला महामंत्री दामोदर सैनी को जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहें भूपेन्द्र शर्मा को जिला महामंत्री व पूर्व कैराना नगराध्यक्ष रहें शक्ति सिंघल को जिलामंत्री मनोनीत किया है। यह खबर सुनते ही कैराना के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। ढ़ोल की थाप पर थिरकते दिखाई दिए भाजपा कार्यकर्ता।
रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

