उत्तर प्रदेशजनकल्याणकारी योजनाताज़ा खबर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 82 जोड़ों का विवाह संपन्न , एमएलसी मोहित बेनीवाल ने नव दम्पत्तियों को आर्शीवाद देते हुए सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की, मुख्य अतिथि ने नव वर-वधू को अनेक उपहार भी भेंट किए 

शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद शामली में आर० के० फार्म, ऊन में विकासखंड ऊन के बहत्तर नगर पंचायत गढी पुख्ता के चार, नगर नगर पंचायत ऊन के दो, नगर पंचायत झिंझाना के चार अर्थात कुल बियासी जोड़ों का विवाह/निकाह पूर्ण विधि-विधान के साथ सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अथितिगण एमएलसी मोहित बेनीवाल एवं रामपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख ऊन, विनय कुमार तिवारी मुख्य विकास अधिकारी , प्रेमचंद, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, रीतू रस्तोगी जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह, बुके, शॉल आदि भेंट किये गये। मोहित बेनीवाल द्वारा उपस्थित नव दम्पत्तियों को आर्शिवाद देते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गयी।उन्होने बताया कि चालू वर्ष में इस योजना में वर्तमान में सरकार द्वारा धनराशि की वृद्धि करते हुए एक लाख रुपए प्रति जोड़े हेतु निर्धारित किये गये है, जिनमें से 60 हजार रुपए की धनराशि कन्या के बैंक खाते में समाज कल्याण विभाग द्वारा भेजी जायेगी, 25 हजार रुपए की धनराशि में शासन द्वारा निर्धारित वैवाहिक उपहार सामग्री, चांदी की पायल, बिछिया, वस्त्र आदि वर-वधू को दिये जायेंगे एवं 15 हजार रुपए की सीमा के अन्दर मैरिज हॉल, टेण्ट, भोजन, संस्कार, शादी/निकाह आदि की समूचित व्यवस्था हेतु व्यय किये जाने का प्राविधान है। मोहित बेनीवाल ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के आयोजन से राहत देना तथा सामाजिक समानता एवं भाईचारे को बढावा देना है। एमएलसी एवं  द्वारा नवदम्पत्ति जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा कोई भेद-भाव न करते हुए सभी वर्गो अथवा धर्म के पात्र व्यक्तियों को ही लाभार्थीपरक योजना में लाभ दिलाये जाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि सरकार की मंशानुसार प्रशासन द्वारा समाज के सबसे निर्धन एवं जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस वर्ष से प्रश्नगत योजना में बायोमैट्रिक/फेसियल उपस्थिति के उपरान्त ही जोड़ों का विवाह/निकाह सम्पन्न कराया जा रहा है। तदोपरान्त उनके द्वारा वर-वधू को लड्डू एवं ड्राईफ्रूट्स की टोकरियां वितरित की गयी।जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए तीन लाख रुपए की वार्षिक सीमा तक के पात्र व्यक्तियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शामली द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन कराते हुए कहा गया कि बिटियां की शादी करना सौभाग्य का कार्य है। आज के समारोह में 54 हिन्दू एवं 28 मुस्लिम जोडों का विवाह सम्पन्न कराया गया। अन्त में वर-वधू को देय निर्धारित सामग्री का वितरण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button