उत्तर प्रदेशधर्म-कर्म

जलालाबाद से शामली की ओर कुमुद मति माताजी का मंगल विहार, जैन समाज ने दी भावभीनी विदाई

शामली/जलालाबाद। जलालाबाद से परम पूज्य आचार्य भगवन श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज की परम शिष्या परम पूज्या श्री 105 कुमुद मति माताजी का मंगल विहार रविवार को शामली की ओर हुआ। इस अवसर पर जलालाबाद की जैन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
मंगल विहार के दौरान श्रद्धालुओं ने माताजी के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए उनके मंगलमय मार्ग की कामना की। जलालाबाद जैन समाज के मंत्री सुशील जैन ने माताजी को भावभीनी विदाई देते हुए उनके चरणों में विनम्र वंदन किया और समाज की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा सफल मंगल विहार की प्रार्थना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव के साथ माताजी को विदाई दी। समाज के लोगों ने आशा व्यक्त की कि उनके पावन सान्निध्य से क्षेत्र में धर्म, अध्यात्म और सदाचार का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर सुशील जैन, मोहित जैन, विशाल जैन, राहुल जैन, अर्पण जैन, भूषण जैन तथा संदीप जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button