खटीमा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

खटीमा 15 मार्च । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को खटीमा भ्रमण के दौरान नगला तराई एवं लोहियाहेड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता के प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।



