जैन स्थानक न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डॉक्टर सम्मेलन आयोजित, डॉ. साइमन थॉमस का हुआ सम्मान

नई दिल्ली 15 मार्च । साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित जैन स्थानक में आज राजर्षि गुरुदेव श्री राजेन्द्र मुनि जी महाराज साहब के सान्निध्य में एक विशेष डॉक्टर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न चिकित्सकों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न बीमारियों और उनके उपचार के आधुनिक तरीकों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के पश्चात दिल्ली के प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. साइमन थॉमस से इस बीमारी से संबंधित विषय पर काफी देर तक विस्तृत चर्चा हुई।
डॉ. साइमन थॉमस को ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वर्तमान में वे शालीमार बाग स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में वरिष्ठ निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
सम्मेलन के दौरान जैन समाज की ओर से डॉ. साइमन थॉमस को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुरुदेव के आशीर्वचन प्राप्त किए तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।



