उत्तराखण्डएक्सिडेंट

गहरी खाई में गिरी कार,तीन की मौत

पिथौरागढ़ 15 मार्च । जनपद के सीमांत बंगापानी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की एक कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल राजस्व पुलिस को दी गयी। मौके पर एसडीआरएफ के साथ पहंुची राजस्व पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दो अन्य घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति ने दम तोड दिया। दुसरे का उपचार जारी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button