उत्तराखण्डबिज़नेसराष्ट्रीय

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया ‘लार्ज कैप क्वालिटी फंड’, मजबूत कंपनियों में निवेश का मिलेगा मौका

देहरादून 15 मार्च। निजी क्षेत्र की प्रमुख बीमा कंपनी एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों के लिए ‘लार्ज कैप क्वालिटी फंड’ की शुरुआत की है। यह ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जिसे देश की बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों में निवेश के माध्यम से बेहतर पूंजी निर्माण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कंपनी के अनुसार यह फंड 10 रुपये प्रति यूनिट के न्यू फंड ऑफर (NFO) मूल्य पर उपलब्ध होगा। लॉन्च अवधि के दौरान निवेशक आधार नेट एसेट वैल्यू (NAV) पर निवेश शुरू कर सकेंगे, जिससे उन्हें शुरुआत से ही निवेश का अवसर मिलेगा।
फंड का उद्देश्य निवेशकों को आर्थिक रूप से मजबूत और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाली बड़ी कंपनियों के समूह में निवेश का अवसर प्रदान करना है। इसमें ऐसी कंपनियों को शामिल किया जाता है जिनकी वित्तीय स्थिति मजबूत है, बैलेंस शीट साफ-सुथरी है और जो इक्विटी पर अच्छा रिटर्न देती हैं।
यह फंड निवेश के लिए सरल रणनीति अपनाते हुए BSE लार्ज कैप 100 क्वालिटी 30 इंडेक्स को ट्रैक करेगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों में निवेश किया जाएगा, जिससे किसी एक कंपनी या उद्योग पर निर्भरता का जोखिम कम होगा और निवेशकों को भारत की आर्थिक वृद्धि का लाभ मिल सकेगा।
फंड के तहत अधिकांश निवेश मजबूत कंपनियों के शेयरों में किया जाएगा, जबकि कुछ हिस्सा नकदी या अल्पकालिक योजनाओं में रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर निवेशकों को निकासी की सुविधा मिल सके।
फंड के लॉन्च पर एमडी एवं सीईओ जूड गोम्स ने कहा कि भारत में दीर्घकालिक विकास की अपार संभावनाएं हैं और आज के निवेशक इस विकास का हिस्सा बनने के लिए सुरक्षित और अनुशासित निवेश विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को सरल और पारदर्शी निवेश विकल्प उपलब्ध कराकर उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करना है।
कंपनी का कहना है कि यह फंड गुणवत्तापूर्ण कंपनियों के चयन,निवेश में विविधता और अनुशासित इंडेक्स ट्रैकिंग पर आधारित है। इसके माध्यम से निवेशकों को मजबूत बुनियादी कंपनियों में निवेश कर लंबे समय में अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने का सरल अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button