उत्तराखण्डबिज़नेस

सचिन गुप्ता ने किया फोर्स गामा का अनावरण, परिवहन व्यवसाय के लिए बताया उपयोगी वाहन

देहरादून,11 मार्च 2026। Force Motors ने अपनी नई गाड़ी फोर्स गामा का अनावरण देहरादून में किया। हरिद्वार बाय रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मैक्सी वाहन स्वामी, फाइनांसर्स तथा कंपनी के सेल्स और सर्विस से जुड़े अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वाहन का अनावरण भाजपा नेता व उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष Sachin Gupta द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सचिन गुप्ता ने कहा कि फोर्स मोटर्स वर्ष 1950 से देश में विभिन्न प्रकार के वाहन लॉन्च करती रही है और कंपनी के वाहनों का प्रदर्शन हमेशा बेहतर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि फोर्स गामा भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी।
कार्यक्रम में कंपनी के अधिकृत डीलर एस.के.डी. फोर्स ने वाहन स्वामियों को बेहतर सेल्स और सर्विस सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button