उत्तराखण्डसंस्कृति

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया शोक

देहरादून,11 मार्च। प्रसिद्ध लोक कलाकार Diwan Kanwal के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए Pushkar Singh Dhami ने कहा कि उन्होंने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान कनवाल का निधन प्रदेश की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर Gurmit Singh ने भी प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Back to top button