उत्तर प्रदेशधर्म-कर्म

जलालाबाद में रथयात्रा महोत्सव के सहयोगियों का सम्मान समारोह आयोजित

जलालाबाद 09 मार्च। जलालाबाद स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में आयोजित विराट वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में सहयोग देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सोमवार को मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। जैन मंदिर प्रांगण में देर शाम आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों ने क्षेत्र में संतों के भ्रमण और पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पूरे क्षेत्र में समृद्धि और विकास का वातावरण बना है तथा यह क्षेत्र एक धर्मक्षेत्र के समान है।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान पार्श्वनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सचिन जैन ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता डॉ. मुकेश शास्त्री ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अशरफ अली के प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र शायान अली उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक धर्म हमें एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि जलालाबाद धर्मभूमि है, जहां समय-समय पर मुनियों और संतों का आगमन होता रहता है, जो क्षेत्र की समृद्धि और विकास का प्रतीक है। उन्होंने रथयात्रा महोत्सव में सभी धर्मों के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए इसे जलालाबाद की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा बताया।
इस अवसर पर समिति के सुशील जैन के प्रयासों की भी सराहना की गई। समारोह में मीडियाकर्मियों, नगर पंचायत कर्मचारियों तथा सामाजिक रूप से सहयोग करने वाले अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में निसार अहमद, संजीव अग्रवाल, तुलसी नायक, श्रीकांत आहूजा, ओमप्रकाश सैनी, नेत्रपाल, राजकुमार उपाध्याय, टीटू सैनी, अमन कोरी, पंडित सनत जैन, सतीश जैन, राहुल जैन, सचिन जैन, बबली गोयल, राजेन्द्र प्रसाद, अमित कोरी, भीम सैनी, मांगेराम, नीटू सैनी, वैष्णव नायक और अक्षय कोरी सहित अनेक सहयोगी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button