मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध एक किलो बीस ग्राम गांजा बरामद
शामली। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक एन०पी० सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के प्रभावी नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में आज सोमवार को थाना कैराना पुलिस द्वारा एक मादक पदार्थ तस्कर राकेश पुत्र अशरफीलाल निवासी ग्राम खमौरा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को अवैध एक किलो बीस ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैराना पर मु0अ0सं0 166/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त राकेश के मादक पदार्थो तस्करी के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में FORWARD AND BACKWARD LINKS की जांच की जा रही है।
*पुलिस की अपील*
शामली पुलिस जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। “नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” बढ़ते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।
