उत्तराखण्डविशेष समाचार
भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून/भराड़ीसैंण (गैरसैंण) 09 मार्च । मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा परिसर में राज्यपाल Gurmit Singh से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं से भी राज्यपाल को अवगत कराया।
इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री Subodh Uniyal सहित कई विधायक भी मौजूद रहे।


