“होंडा मानेसर हाफ मैराथन 2026 – रन फॉर रोड सेफ्टी” का सफल समापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

देहरादून, 08 मार्च 2026। 
Honda Motorcycle and Scooter India (एचएमएसआई) ने “होंडा मानेसर हाफ मैराथन 2026 – रन फॉर रोड सेफ्टी” के चौथे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। यह आयोजन आईएमटी मानेसर स्थित एचएमएसआई की ग्लोबल रिसोर्स फैक्ट्री से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। इस वर्ष का आयोजन विशेष रहा क्योंकि इसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देना था।
मैराथन के चौथे संस्करण को शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसमें 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में सभी स्तर के धावकों के लिए तीन श्रेणियां रखी गईं—5 किमी फन रन, 10 किमी रन और 21.1 किमी हाफ मैराथन।
प्रतिभागियों के उत्साह को सम्मानित करते हुए हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग के विजेता को Honda CB125 Hornet से सम्मानित किया गया, जबकि महिला वर्ग की विजेता को Honda Dio 125 X स्कूटर प्रदान किया गया। वहीं 10 किमी रन के पुरुष और महिला विजेताओं को ट्रॉफी के साथ 20,000 रुपये के एचएमएसआई डिस्काउंट कूपन दिए गए। इसके अतिरिक्त 18–35 वर्ष, 35–45 वर्ष, 45–55 वर्ष और 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए मेगा लकी ड्रॉ भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक आयु वर्ग के विजेता को होंडा Dio125 X एडिशन देने की घोषणा की गई।
हाफ मैराथन (21.1 किमी) के महिला वर्ग में सोनिका ने 1 घंटा 22 मिनट 36 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में इमैनुएल रोटिच ने 1 घंटा 04 मिनट 48 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मोनू कुमार ने 1 घंटा 05 मिनट 44 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं 10 किमी दौड़ में आदेश ने पुरुष वर्ग में 33 मिनट 29 सेकंड का समय लेकर जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में रीना ने 47 मिनट 28 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस मैराथन के माध्यम से एचएमएसआई ने यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है। इस आयोजन ने सामूहिक भागीदारी के महत्व को उजागर किया और समाज के विभिन्न वर्गों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कंपनी के अनुसार यह पहल एक सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास का प्रतीक है और उस वैश्विक लक्ष्य के अनुरूप है, जिसके तहत वर्ष 2050 तक होंडा मोटरसाइकिल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य तक लाने का संकल्प लिया गया है।
एचएमएसआई ने इस आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, हरियाणा सरकार के अधिकारियों, आईएमटी मानेसर इंडस्ट्री एसोसिएशन और सहयोगी उद्योगों का आभार व्यक्त किया। कंपनी ने कहा कि वह भविष्य में भी स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध



