मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचने पर भव्य स्वागत
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया अभिनंदन, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

भराड़ीसैंण (गैरसैंण), चमोली 08 मार्च । 
पुष्कर सिंह धामी के भराड़ीसैंण (गैरसैंण) आगमन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और स्थानीय मुद्दों से भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है और गैरसैंण क्षेत्र को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।



