उत्तराखण्डराज्य
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

देहरादून 07 मार्च । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया और उनका प्रदेश में स्वागत किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान Haridwar में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।



