‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, संत समाज ने दिया आशीर्वाद

हरिद्वार 07 मार्च 
। राज्य सरकार के ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ उत्सव के तहत आयोजित भव्य कार्यक्रम में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर, संत और साधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर संतों के लिए विशेष स्थान की व्यवस्था की गई थी।
संत समाज की उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर संतों ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को आशीर्वाद दिया। संतों ने राज्य की उन्नति, शांति और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।
गृहमंत्री के स्वागत में गूंजे नारे
कार्यक्रम में उमड़ी विशाल भीड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। आयोजन में महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी रही तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंचे।
उत्साहित जनसमुदाय की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। पूरा कार्यक्रम अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत जनसमुदाय से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगवाकर की, जिसके साथ पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा।



