उत्तराखण्डशासन

रुद्रपुर में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रपुर,07 मार्च 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों तथा अग्निशमन उपकरणों की स्थिति का भी अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के स्टोरेज बैकअप की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही वेयर हाउस परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, भाजपा के जिला मंत्री गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस से मनोज कुमार सिंह तथा आम आदमी पार्टी से किरन पाण्डे विश्वास सहित अन्य संबंधित अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button