उत्तराखण्डखेल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा उत्तराखंड में कईं जगहों पर आयोजित होंगी महिला खेल प्रतियोगिताएं

8 मार्च 2026 को पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देहरादून में अस्मिता एथलेटिक्स लीग का होगा आयोजन

‘इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुरूप गांवों और छोटे कस्बों की लड़कियों को खेल करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है’

– 8 मार्च को, एसएआई और माय भारत के संयुक्त प्रयास से ये कार्यक्रम एक साथ 250 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, इनमें अंडर 13, 13-18 और 18+ आयु वर्ग के एथलीट भाग लेंगे

– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया और माय भारत के संयुक्त प्रयास से आयोजित होंगी अनूठी राष्ट्रव्यापी अस्मिता लीग

खेल जगत में महिलाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल के तहत, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अस्मिता (सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है और इसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें खेलने के लिए बढ़ावा देना है) कार्यक्रम के अंतर्गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 250 स्थानों पर एक विशाल राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा।

मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज मोटाढ़ाक में अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना तथा उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है। उपनिदेशक शैलेश भट्ट ने कहा- अस्मिता, खेलों इंडिया के लैंगिक समानता मिशन का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य देशभर में महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाना और नई प्रतिभाओं की पहचान करना है। पौड़ी गढ़वाल के एवं मुख्यता कोटद्वार नगर के आस पास के युवा मंडलों, शैक्षणिक संस्थानों आदि से लगभग 1000 बालिकाओं एवं महिलाओं का प्रतिभाग करना प्रस्तावित है।

देशभर में 250 स्थानों पर एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर) की दौड़ की प्रतियोगिताएं होंगी और इनमें अंडर-13, 13-18 वर्ष और 18+ आयु वर्ग शामिल होंगे। प्रत्येक आयोजन स्थल पर पांच तकनीकी अधिकारी, 10 स्वयंसेवक, एक प्रतियोगिता प्रबंधक, एक पीसीए (पूर्व चैंपियन एथलीट) और जिला युवा अधिकारी तैनात रहेंगे। उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक ही दिन में रिकॉर्ड 2,50,000 महिलाएं भाग लेंगी।

मेरा युवा भारत, रुद्रप्रयाग के उपनिदेशक राहुल डबराल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनी में महिला प्रतिभागियों से कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।

मेरा युवा भारत, देहरादून के उपनिदेशक मोनिका नांदल ने कहा- परेड ग्राउंड देहरादून में महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रत्येक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना है।वे mybharat.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

Related Articles

Back to top button