उत्तराखण्डशिक्षासंस्कृति

राज्यपाल से दून विश्वविद्यालय के छात्रों की शिष्टाचार भेंट, वसंतोत्सव के प्रचार-प्रसार में भूमिका के लिए सराहना

देहरादून, 05 मार्च 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा गुरमीत सिंह से गुरुवार को लोक भवन में दून यूनिवर्सिटी के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल तथा विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने हाल ही में लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव के प्रचार-प्रसार और कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कार्यक्रम से जुड़े उनके अनुभवों और इससे मिली सीख के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिस समर्पण, गहराई और पेशेवर अंदाज से उन्होंने इस आयोजन को कवर किया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा आयोजन के आर्थिक प्रभाव और अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से किए जा रहे विश्लेषणात्मक कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान राज्यपाल ने सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी शक्ति यहाँ के पुष्प और यहाँ के खुशहाल लोग हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों ने इस आयोजन में अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि जनता की खुशी और उनकी भावनाएं हमारी वास्तविक संपत्ति हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजना जरूरी है, और विद्यार्थियों ने अपने कार्य के माध्यम से इसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया

Related Articles

Back to top button