विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा, 66.62% मैपिंग पूर्ण

देहरादून,02 मार्च 2026 । अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने देहरादून नगर निगम सभागार में जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित की जाए। जिन बूथों पर मैपिंग का प्रतिशत कम है, वहां बीएलओ के साथ तहसील स्तर से अधिकारी/कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर मैपिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 66.62 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति इस प्रकार रही—
चकराता: 99.03%
विकासनगर: 70.47%
सहसपुर: 71%
धर्मपुर: 56.94%
रायपुर: 62.64%
राजपुर: 61.19%
देहरादून कैंट: 61.36%
मसूरी: 63.52%
डोईवाला: 70%
ऋषिकेश: 60.87%
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामि बसंल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप नगर आयुक्त संतोष पाण्डेय सहित विभिन्न उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, संबंधित अधिकारी, बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।



