कपड़ा कमेटी देहरादून ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली महोत्सव 2026

देहरादून 1 मार्च 2026। वर्ष 1935 से निरंतर कपड़ा व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा तथा पारस्परिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय कपड़ा कमेटी देहरादून ने अपनी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी भव्य होली महोत्सव 2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम रविवार को सहारनपुर रोड स्थित Sterling G.K.Exotica में पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
होली मिलन समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्रधान प्रवीण कुमार जैन ने की। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक
विजय गुप्ता भी मंचासीन रहे, जिन्होंने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में धीरज एंड पार्टी, ऋषिकेश द्वारा होली के पारंपरिक गीत-संगीत एवं नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें सदस्यों ने खूब सराहा। संस्था के प्रधान श्री प्रवीण कुमार जैन, मंत्री श्री अंशुमान गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष श्री इन्द्र कुमार भाटिया ने भी उपस्थित सदस्यों को होली की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया। वहीं होली कमेटी के सदस्य श्री आई. डी. सिंह, श्री जितेन्द्र अरोड़ा, श्री सुकुमार जैन, श्री आलोक गुप्ता, श्री रचित गुप्ता, श्री विनय नागपाल एवं श्री विवेक अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त श्री इन्द्र कुमार भाटिया द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 10 सदस्यों को उपाध्यक्ष श्री रमेश चांदना, श्री सुनील जैन एवं श्री सुरेश भाटिया द्वारा पुरस्कृत किया गया। समय पर उपस्थित रहने वाले 5 सदस्यों को श्री ललित कोहली, श्री देवेंद्र गोयल, श्री आलोक गुप्ता एवं श्री उदय अरोड़ा द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी गईं। सदस्यों ने चटपटी चाट का भरपूर आनंद लिया। अंत में कपड़ा कमेटी द्वारा आयोजित सह-भोज के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।



