हरिद्वार ग्रामीण में जन अधिकार पार्टी का होली मिलन समारोह, भाईचारे और सामाजिक एकता का दिया संदेश

हरिद्वार 01 मार्च। जिला हरिद्वार की विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण में जन अधिकार पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष कोमल तथा मुकेश कुमार द्वारा किया गया। समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेलकर पर्व को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज़ाद अली ने कहा कि देश में बढ़ती नफरत के माहौल के बीच जन अधिकार पार्टी लगातार भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देकर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी को होली और रमजान की दिली मुबारकबाद दी।
होली मिलन समारोह में भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, हसरत ठेकेदार, कुर्बान अली, दीपक सैनी, नदीम अहमद, इलियास शाह, इकराम मलिक, अमजद इलाही, सोनू उस्मान, आस मोहम्मद, नभ बंसल, जमाल अख्तर, गरिमा ठाकुर, आशु अल्वी, मांगा हसन, साजिद (बीडीसी), डॉक्टर यासीन, आरिफ अल्वी, मोनू शाह, शाहिद शाह, युनुस, शाहनजर, प्रदीप शर्मा, फारुख खान, मुजम्मिल, सौरभ कुमार, सोनू कुमार, समाजसेवी संदीप, निखिल राणा, सलीम खान, शारूख मलिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देकर आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।


