देवस्थली में प्रथम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

गढ़ीपुख़्ता,शामली। प्रेमकुल मिशन ट्रस्ट द्वारा हथछोया स्थित देवस्थली मॉडर्न गुरुकुल में प्रथम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
प्रेमकुल मिशन द्वारा क्षेत्र में छात्रों के मध्य प्रतिस्पर्धा बढ़ाने एवं उनके सामान्य ज्ञान के स्तर में वृद्धि करने के लिए आज हथछोया स्थित देवस्थली गुरुकुल द्वारा प्रथम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
देवस्थली गुरुकुल की उपप्रबंधक रूबी पंवार ने बताया कि इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों के दसवीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता परीक्षा में छात्रों से उनके पाठ्यक्रम से ही प्रश्न किए गए ताकि छात्र/ छात्राओं के विद्यालय अध्ययन का परीक्षण किया जा सके।देवस्थली के प्रधानाचार्य सुधीर ने बताया कि छात्रों ने भारी उत्साह के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की एवं भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन का अनुरोध किया।
संयोजक नरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 10 मार्च को घोषित किया जाएगा। विजेता छात्र छात्राओं को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
परीक्षा के आयोजन में दीपा चौहान, पूजा चौहान, आँचल दलाल, शिवानी, अंजलि, निशु चौधरी, अवनीश कुमार, अभिलाष पंवार, नीरज छोकर, सूरज, मनीष एवं राकेश राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिर्पोट : गढ़ी पुख्ता से सचिन तोमर के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।
