उत्तराखण्डराजनीति

खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

खटीमा (ऊधमसिंह नगर) 28 फ़रवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर जनता का भरोसा मजबूत करना है और इसके लिए प्रशासन को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button