हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखण्ड ने रायपुर रोड में आयोजित किया भव्य होली मिलन समारोह

देहरादून 28 फरवरी 2026 । श्री माँ काली मंदिर सत्संग भवन, रायपुर रोड में हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखण्ड द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विनोद मेहंदू (प्रदेश प्रभारी, हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखण्ड) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ,विकास त्यागी (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष)सुमित सिंघल,विकास त्यागी,रोहित शाह,रोहित चौहान (जिलाध्यक्ष, देहरादून),सुधांशु सेमवाल,राकेश नेगी,विशाल गोयल,रोहित गर्ग उपस्थित रहे ।
होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं और सा
माजिक समरसता का संदेश दिया।



