जनपद शामली से आज सुबह की प्रमुख खबरें
वकील पर जानलेवा हमला: शामली की पटेल नगर कॉलोनी में एक आयकर वकील पर उनके पूर्व क्लाइंट ने कार्यालय में घुसकर हमला किया। गवाही देने के लिए दबाव बनाने और मोबाइल फोन तोड़ने की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसान नेता हाउस अरेस्ट: मोदी-ट्रंप का पुतला फूंकने के ऐलान के बाद भाकियू (चढूनी) के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया है।
सड़क हादसा: कैराना के खैलकलां मोहल्ले में एक अनियंत्रित टाटा मैजिक ने 10 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
होली-रमजान पर अलर्ट: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे जिले को सेक्टर और जोन में बांट दिया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
समाधान दिवस: आज जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ सुबह 10 बजे से नागरिक अपनी शिकायतों का निस्तारण करा सकते हैं।
नशे के विरुद्ध अपील: बजरंग दल द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।