उत्तराखण्डराज्य

उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती का चयन परिणाम घोषित, 02 मार्च से मेडिकल टेस्ट शुरू

देहरादून,27 फरवरी 2026। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
आयोग ने विज्ञापन संख्या 65/उ.आ.से.च.आ./2024 (दिनांक 30 अक्टूबर 2024) के अंतर्गत भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। आयोग की विज्ञप्ति/चयन परिणाम संख्या 284/परीक्षा/2025-26 (दिनांक 27 फरवरी 2026) के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञप्ति एवं प्रासंगिक सेवा नियमों के अनुरूप चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण 02 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा। यह परीक्षण उन संबंधित जनपदों में संपादित कराया जाएगा, जहां से अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया था। चिकित्सा परीक्षण संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपदीय चिकित्सा बोर्ड द्वारा कराया जाएगा।
चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button