उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

लोक भवन,देहरादून 26 फरवरी,2026 । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राज्य के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक प्राथमिकताओं तथा समसामयिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख विकासात्मक योजनाओं की प्रगति से राज्यपाल को अवगत कराया।
राज्यपाल ने राज्य के सतत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सुशासन को लेकर अपने विचार साझा किए और राज्य के हित में समन्वित प्रयासों पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button