उत्तराखण्डराष्ट्रीयविशेष समाचार
राज्यपाल से भारतीय नौसेना के चीफ हाइड्रोग्राफर की शिष्टाचार भेंट

देहरादून/नई दिल्ली 25 फरवरी, 2026 ।
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज उत्तराखण्ड निवास, नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के चीफ हाइड्रोग्राफर वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के मध्य सामरिक सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा तथा राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल ने समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा को सुदृढ़ करने में भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में समुद्री सुरक्षा का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
भेंट के दौरान आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।


