उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराजनीति

प्रदेश अध्यक्ष से मिले भाजपा नेता, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

झिंझाना, शामली। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से लखनऊ में भाजपा नेता बंटी चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, शामली जनपद में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बंटी चौधरी, इंद्रपाल सिंह तोमर, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के सोनू चौधरी तथा कोलब पंवार शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और एकजुटता से ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
बंटी चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि झिंझाना क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस शिष्टाचार भेंट को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रिर्पोट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button