जनकल्याणकारी योजनाउत्तर प्रदेशताज़ा खबरराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचेंगे

मेरठ। प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ में शताब्‍दी नगर नमो भारत स्‍टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी ने मेरठ दक्षिण स्टेशन तक मेट्रो रेल से यात्रा की. प्रधानमंत्री ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत गलियारे को देश को समर्पित किया. उन्होंने भारत के ‘नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) के शेष खंडों का भी उद्घाटन किया. इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ (दक्षिण) और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड भी शामिल है।

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ नमो भारत देश की पहली तेज रफ्तार क्षेत्रीय ट्रेन सेवा है. नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएंगे. कॉरिडोर का पहला स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशन में से एक है. यह अहम स्टेशन ‘मल्टी-मॉडल हब’ है जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को जोड़ता है. जिन तीन अन्य स्टेशन (नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम) की शुरुआत की गई, वे मेरठ में हैं।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button