उत्तराखण्डराजनीति

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से बूथ स्तर तक सुना गया प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

मन की बात से जुड़ा जनसहभागिता का संदेश, लोकल फॉर वोकल को मिलेगा व्यापक अभियान

देहरादून 22 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय समेत बूथ स्तर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को जनसहभागिता के साथ सुना गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा त्योहारों के दौरान लोकल फॉर वोकल की अपील को प्रदेशभर में पूरी गंभीरता से अपनाने और जनता के बीच इसके व्यापक प्रचार का आग्रह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एआई समिट और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का उल्लेख हम सभी के लिए सीखने योग्य है। साथ ही प्रधानमंत्री के अनुभव, संस्मरण और मार्गदर्शन को उन्होंने सदैव प्रेरणादायी बताया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ संख्या–5 पर स्थानीय जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर माननीय विधायक विनोद चमोली, मंडल अध्यक्ष श्री वासुदेव जखमोला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देहरादून महानगर श्री रतन चौहान, मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राजकुमार भास्कर, बूथ अध्यक्ष श्री सुभाष मनोड़ी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री रमन राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भी प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार एवं श्री तरुण बंसल की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी, श्री टीका प्रसाद मैखुरी, श्रीमती सुलोचना राणा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने तथा नवाचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button