उत्तराखण्डविशेष समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ के निधन पर जताया शोक

देहरादून,22 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने दीर्घ अनुभव, निष्पक्ष लेखन और समाज के प्रति प्रतिबद्धता से महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
इसी क्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button